फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   96 poles fell in storm and rain, power supply disrupted

Faridabad News: आंधी-बारिश में गिरे 96 खंभे, बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 26 May 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
96 poles fell in storm and rain, power supply disrupted
पेयजल आपूर्ति भी रही प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव से यातायात रहा बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ के कारण शनिवार देर रात एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया। तेज आंधी व बारिश ने गर्मी से बेशक राहत दिलाई लेकिन रविवार की सुबह लोगों के लिए आफत से कम नहीं रही। बारिश व आंधी के चलते जिले के ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी व अन्य क्षेत्रों में करीब 96 बिजली के खंभे गिर गए। इससे करीब छह से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं, बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। तीन दिन पहले भी आंधी से जिले भर में 279 बिजली के खंभे गिर गए थे। शनिवार देर रात आई आंधी और झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे न केवल यातायात बाधित हुआ बल्कि बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। एनआईटी समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से सड़क जाम हो गईं, वहीं रात भर अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहरी व ग्रामीण सर्कल के कई इलाकों में तो रातभर बिजली आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बिजली निगम कार्यालयों में फोन बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई क्षेत्र तालाब में हुए तब्दील
शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। खासकर सेक्टर 21, एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब रहे। कई जगह पर बारिश का पानी घंटों सड़क पर जमा रहा। वहीं निचले इलाके में घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह होते-होते भी कई इलाकों में पानी निकासी नहीं हो पाई थी और लोग घरों से बाहर निकलने में असमर्थ रहे।
बिजली गुल रहने से नहीं चली पानी की मोटर

बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई इलाकों में सुबह तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें हालांकि रात से ही स्थिति को सुधारने में जुटी रहीं, लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान के चलते पूरी तरह से व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। खासकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आईं क्योंकि कई खंभे और तार पूरी तरह टूट गए थे।
परीक्षा शुरू होने से पहले बिजली आपूर्ति बहाल करना था लक्ष्य
जिले में करीब 63 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को यूपीएससी की परीक्षा होनी थी। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने सुबह 9.30 बजे से पहले बिजली आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा था। निगम के अधिकारियों का दावा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले बिजली की आपूर्ति सुचारू हो गई थी। मौसम विभाग ने 23 से 25 मई तक पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना जताई थी। एचएयू के मौसम विभाग की ओर से रात 8.15 पर अलर्ट जारी किया गया। इसमें तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई।


वर्जन
तेज बारिश व आंधी के कारण जिले में कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए। वहीं, कई जगहों पर पेड़ भी टूटे हैं। इससे बिजली आपूर्ति रात में प्रभावित रहीं। कई जगहों पर देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - जितेन्द्र ढुल अधीक्षण अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article