फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   96 corona infected in faridabad today

96 संक्रमित, 141 ने दी कोरोना को मात

Thu, 27 Aug 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
96 corona infected in faridabad today
जिले में 96 संक्रमित, 141 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कोरोना के मामलों में बृहस्पतिवार को बीते दिनों के मुकाबले राहत रही। बीते 24 घंटों में 141 मरीजों ने कोरोना को मात दी। संक्रमण के कारण इस दौरान किसी मरीज की जान नहीं गई। कुल 96 नए मरीज जिले में पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए मामले सूरदास कॉलोनी, तिलपत, बसेलवा कॉलोनी, ब्रेवली टॉवर हिल्स-2, संजय एंक्लेव, इंद्रा एंक्लेव, राजीव कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, प्रतापगढ़, कृष्णा कॉलोनी, चावला कॉलोनी, नंगला एक्लेव, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मवई, जवाहर कॉलोनी, पाली, जीवन नगर, चार्मवुड, भूड़ कॉलोनी, अरावली टॉवर ओमेक्स हिल्स, खेड़ीकलां, शिव दुर्गा विहार, एनआइटी एक, चार, अहीरवाड़ा, एसजीएम नगर, सेहतपुर, नेकपुर, सेक्टर-7, 8, 29, 41, 56, 64, 65, 75, 78,82, 85, 86 से संबंधित रहे।
विज्ञापन

कोरोना को नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना से 92.9 फीसदी मरीज उबर चुके हैं। जिले में 698 सक्रिय(उपचाराधीन) मामले हैं। इनमें से 234 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 464 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक 167 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रति लाख व्यक्तियों पर 6828 लोगों की सैंपलिंग हो रही है। अभी तक 122909 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 12187 कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि अब तक 11322 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed