फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   परजिनों की ओर से दूतावास ने लिया माइकल का शव, एम्स भिजवाया

परजिनों की ओर से दूतावास ने लिया माइकल का शव, एम्स भिजवाया

Fri, 27 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
परजिनों की ओर से दूतावास ने लिया माइकल का शव, एम्स भिजवाया

विज्ञापन
नाइजीरिया दूतावास ने लिया माइकल का शव, एम्स भिजवाया
- नाइजीरियन दूतावास ने माइकल के भाई सीजे को सौंपा शव
- शनिवार को ताबूत में रखवाकर नाइजीरिया भिजवाया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाइजीरियन ड्रग सप्लायर माइकल चार्ल्स उर्फ ओबियाना जोसेफ का शव शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने नाइजीरिया दूतावास में तैनात अधिकारी मोनिका के हवाले कर दिया। मोनिका ने शव को एम्स भिजवा दिया है। एम्स में शव को ताबूत में रखने के बाद उसे माइकल के भाई सीजे के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद सीजे शव को लेकर नाइजीरिया चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी माइकल के परिजन शव लेने आए थे, मगर दस्तावेज में कमी के चलते प्रशासन ने शव देने से इंकार कर दिया था। अब नाइजीरियन दूतावास के अधिकारियों ने परिजनों की ओर से शव को प्राप्त किया है।

सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर गत 5 जुलाई आधी रात के बाद ड्रग्स तस्कर माइकल को पुलिस द्वारा काबू करने की कोशिश में उसकी ही पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने उसके एक साथ इचकू इयाना को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने माइकल के शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंपने के लिए नाइजीरिया दूतावास को पत्र लिखा था। बृहस्पतिवार को घटना के 21 दिन बाद नाइजीरियन दूतावास से आई अधिकारी मोनिका के साथ माइकल का भाई सीजे शव लेने आया था। इस दौरान एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार ने सीजे के दस्तावेज चेक किए तो सही नहीं थे। इस पर उन्होंने शव देने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को दूतावास अधिकारी मोनिका ने माइकल के परिजनों की ओर से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे एम्स भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार एम्स में शव को ताबूत में रखवाकर शनिवार को परिजन नाइजीरिया लेकर जाएंगे। वहीं 29 जून को निजामुद्दीन से मुंबई जाने के दौरान ट्रेन में मृत मिली नाइजीरियन महिला के शव को लेने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed