{"_id":"5b37bd2c4f1c1b634d8b952b","slug":"91530379564-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा नहर में मिला महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा नहर में मिला महिला का शव मिला
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा नहर में मिला महिला का शव मिला
बल्लभगढ़। गांव डीग के पास से गुजर रही आगरा नहर से थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव काफी पुराना व सड़ी गली हालत में होने के कारण उसका पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि डीग गांव के निकट से गुजरनी वाली आगरा नहर में एक महिला मृत हालत में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 30-32 साल बताई जा रही है। शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ गल गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि महिला के शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाएगा। ब्यूरो