{"_id":"5ab4f7eb4f1c1bbf758b7049","slug":"91521809387-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पेयजल समस्या का समाधान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पेयजल समस्या का समाधान किया
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में खत्म हुई पेयजल की समस्या
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में अर्से से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की समस्या एनआईटी विधायक नगेंद्र भड़ाना के प्रयास से समाप्त हो गई। विधायक ने राजीव कॉलोनी में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए गांव गौंच्छी की फिरनी और सेक्टर 25 से चुंगी के बूस्टर से कॉलोनी तक पाइपलाइन डालने का कार्य शुक्रवार को शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पाइप लाइन को ट्रायल के बाद शुरू कर दिया जाएगा, इससे क्षेत्र के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। बताया कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं इनके पूरा होने पर जनता का अधिक सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल सीवर की बड़ी पाईप लाइन भी क्षेत्र में डाल दी गयी है इससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। इस मौके पर मास्टर लज्जाराम, सुरेंद्र शर्मा, बदले प्रधान, आरपी शर्मा, प्रदीप डागर, छगन प्रधान, इंद्राज, परमालाल, संदीप चौहान, कंवर सिंह, गजेंद्र सिंह और गिर्राज रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो