फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एक हजार रुपये के नए नोट दिलवाने का झांसा दे दो लाख रुपये ठग ले गया बदमाश

एक हजार रुपये के नए नोट दिलवाने का झांसा दे दो लाख रुपये ठग ले गया बदमाश

Thu, 22 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक हजार रुपये के नए नोट दिलवाने का झांसा दे दो लाख रुपये ठग ले गया बदमाश
झांसा दे दो लाख रुपये ठग ले गया बदमाश
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में एक युवक लोहा व्यापारी से बैंक में आए एक हजार रुपये के नए नोट दिलवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग कर ले गया। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी नीरज जैन लोहा कारोबारी हैं और उनकी नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में दुकान है। पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर आया। खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए युवक ने कहा कि दो हजार के नोट बंद होने जा रहे हैं। एक हजार का नया नोट आ गया है। वह अपने दो हजार के नोटों के बदले एक हजार के नए नोटों की गड्डी ले सकते हैं। युवक की बातों में आकर नीरज जैन ने अपने नौकर पार्थ बुद्धिराजा को दो हजार रुपये के नोट के रूप में दो लाख रुपये लेकर देकर उसके साथ भेज दिया। आरोपी युवक ने नीरज जैन के नौकर को अपने स्कूटर से केनरा बैंक ले गया। बैंक के बाहर नौकर को उसने एक दुकान पर उतार दिया। इसके बाद उससे रुपये लेकर जल्द नए नोट लेकर आने की बात कह कर चला गया। जब वह युवक काफी देर तक वापस नहीं आया तो पार्थ बैंक के अंदर पता करने गया, मगर वहां उसे वह युवक नहीं मिला। इस बारे में उसने अपने मालिक को बताया तो वे बैंक पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed