फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   90 pouches of illicit liquor were recovered.

Faridabad News: 90 थैली कच्ची शराब बरामद, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
90 pouches of illicit liquor were recovered.
फिरोजपुर झिरका। खंड फिरोजपुर झिरका के गांव पाठखोरी में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 90 थैलियां कच्ची शराब बरामद की हैं। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक रेहड़े को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस को गांव पाठखोरी में लंबे समय से कच्ची शराब की बिक्री और सप्लाई की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने इन सूचनाओं की गंभीरता से जांच की और एक विशेष टीम का गठन कर इलाके में निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गांव में अवैध शराब की खेप सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक रेहड़े में रखी 90 थैलियां कच्ची शराब बरामद कीं। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पहचान पहले ही कर ली गई थी। पुलिस ने मामले में गांव पाठखोरी निवासी जगन उर्फ जगदीश पुत्र लालाराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed