{"_id":"60917ff28ebc3e246510e355","slug":"9-people-died-due-to-corona-faridabad-news-noi580302664","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हुई 9 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हुई 9 लोगों की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को नए संक्रमित मरीजों की संख्या कम रही। स्वास्थ्य विभाग ने 1580 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। वहीं 1245 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 79,659 हो गई है। इनमें से 65043 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 533 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सक्रिय केसों की संख्या 14083 हो गई है। इनमें से 1811 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं और 12272 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय जिले में 632 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 121 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को जिले में 3398 सैंपल लिए गए हैं। 2756 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक कुल 6 लाख 84 हजार 250 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 81.7 प्रतिशत बना हुआ है, जबकि एक्टिव केस रेट 17.5 प्रतिशत है।
7374 लोगों को लगा टीका
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 46 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 7374 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के 6550 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 45 से 60 साल तक की उम्र के 115 लोगों को टीका लगा। कई बुजुर्गों ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान में 18 साल से 44 साल की आयु वाले युवा बेहद रुचि दिखा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिन पहले टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है। 18 साल से अधिक आयु के युवाओं को बिना पंजीकरण टीका नहीं लगाया जा रहा है। उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश ने बताया कि युवा को-विन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। फिलहाल जिले के 46 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पोर्टल पर जिले के सभी केंद्रों की सूची देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर 150 से 200 टीके दिए जाते हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही स्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोग अपने नजदीकी केंद्र पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं। आने वाले दिनों में इस सुविधा में और सुधार किए जाएंगे।