{"_id":"6aa83fb37c566117d0086774","slug":"87-students-were-felicitated-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79989-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 87 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 87 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-1 स्थित तिकोना पार्क साउथ कैंपस में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डाइट की ओर से जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिलेभर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 87 विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में काव्य पाठ, चित्र देखकर कविता व कहानी लेखन, नारा लेखन, भाषण, व्याकरण और प्रश्नोत्तरी जैसी विधाएं शामिल रहीं। आयोजकों के अनुसार सैकड़ों स्कूलों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल, खंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कवि पुनीत, देवेंद्र गौड़ और डाइट पाली से जलवंत सिंह की विशेष भूमिका रही। संवाद