{"_id":"6069f3298ebc3e59096277be","slug":"86-bullet-seized-after-dropping-firecracker-from-silencer-faridabad-news-noi575242862","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंसर से पटाखे छोड़ने पर 86 बुलेट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंसर से पटाखे छोड़ने पर 86 बुलेट जब्त
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले चार दिनों में ऐसी 86 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। वहीं साढ़े 23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दूसरी ओर दो बुलेट चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व शांति भंग करने का केस भी दर्ज किया गया है।
शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान देखा कि बीके चौक की तरफ से एक बुलेट सवार काफी तेजी से आ रहा है। उसकी मोटरसाइकिल के साइलेंसर से जोर-जोर से पटाखे की आवाज रहा थी। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बुलेट चालक मोटरसाइकिल को भगा कर ले गया। कुछ दूरी पर वाहन अधिक होने के कारण उसकी रफ्तार धीमी हुई और राहगीरों ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर बुलेट सवार को दबोच लिया। युवक की पहचान एसजीएम नगर निवासी प्रवीण कुमार बंसल के रूप में हुई है। दूसरे मामले में हार्डवेयर चौक के पास पुलिस ने एक अन्य युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी बुलेट के साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकाल रहा था। बुलेट सवार की पहचान जवाहर कालोनी निवासी यश डंग के रूप में हुई है। दोनों की मोटरसाइकिल जब्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान
यातायात प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर ऐसी मोटरसाइकिल के खिलाफ अभियान शुरू किया है। एक अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत अभी तक 86 मोटरसाइकिलों के चालान कर उन्हें जब्त किया गया है। कई मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर पटाखे की आवाज निकालना बंद कर देते थे, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें रुकवाकर वाहन की जांच करते तो सब सामने आ जाता है। उन्होंने बताया कि लोग साइलेंसर में छेड़छाड़ कराकर ऐसा कर लेते हैं कि एक्सीलेटर घुमाने पर उसमें से पटाखे जैसी आवाज आती है। अचानक आवाज से बुजुर्गों व हृदय के मरीजों को काफी परेशानी होती है। वे घबरा जाते हैं और काफी देर तक संभल नहीं पाते। पुलिस आयुक्त ने इन शिकायतों के बात लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक बुलेट मोटरसाइकिल को अच्छी तरह जांच के बाद ही जाने दिया जाता है। जिसमें भी पटाखे की आवाज आती है, उसका चालान कर जब्त कर लिया जाता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।