फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   85 thousand cheated by wife of CRPF jawan

सीआरपीएफ जवान की पत्नी से 85 हजार ठगे

Fri, 08 Jan 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
85 thousand cheated by wife of CRPF jawan
सीआरपीएफ जवान की पत्नी से 85 हजार ठगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर सीआरपीएफ जवान की पत्नी से उनके खाते की जानकारी लेकर 85 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दी। कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

एनआईटी-चार निवासी रेखा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि उसके पति सोहन पाल सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बैंक में खाता खुलवाया था। उन्हें बैंक की तरफ से एटीएम कार्ड मिला। कार्ड मिलने के अगले दिन उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि कार्ड को शुरू करने के लिए कॉल की गई है। आपके मोबाइल और एक ओटीपी आएगा उसे बताइए। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपने खाते की जानकारी फोन करने वाले को बता दी। कुछ देर बाद महिला के खाते से 85 हजार रुपये निकल गए। महिला ने उस नंबर पर दोबारा कॉल किया तो फोन करने वाला उसे धमकाने लगा और कहा कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed