फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   840 seats increased in three colleges of Faridabad and 60 seats in Gurugram

Faridabad News: फरीदाबाद के तीन कॉलेजों में 840 और गुरुग्राम में 60 सीटें बढ़ी

Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
840 seats increased in three colleges of Faridabad and 60 seats in Gurugram
स्नातक और परास्नातक में कई कोर्स शुरू करने की भी मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सत्र 2023-24 में पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज, बल्लभगढ़ राजकीय महिला कॉलेज और नचौली महिला कॉलेज के स्नातक और पीजी में नए पाठ्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। तीनों कॉलेज में 840 अतिरिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा गुरुग्राम में 60 व होडल में 40 सीटें बढ़ाई गई हैं।
फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज में पीजी में भौतकी, भूगोल, एमसीए, कम्प्यूटर एप्लिकेशन सहित अन्य पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। नचौली राजकीय कॉलेज में बीसीए (स्नातक) का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें 40 से 80 सीटें पाठ्यक्रम के अनुसार बढ़ाई गई हैं। सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रितिका गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में सिर्फ तीन तरह की कोर्स की पढ़ाई होती थी। जिसमें बीए, बीएससी आईटी और बीकॉम वोकेशनल थे। इन सभी कोर्स में कुल 400 सीट थी। अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उनके कॉलेज में नए सत्र से आठ नए कोर्स की शुरुआत कर दी है। इसमें बीबीए, बीएसीए, विज्ञान नॉन मेडिकल, मेडिकल, वाणिज्य, अंग्रेजी (स्नातकोत्तर), इतिहास (स्नातकोत्तर), कम्प्यूटर विज्ञान (स्नातकोत्तर) और भौतकी (स्नातकोत्तर) को शुरू करने के लिए स्वीकृति मिल गई है। नए सत्र से छात्राएं बीबीए, बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल और बीएससी मेडिकल की भी पढ़ाई कर पाएंगी। इन सभी कोर्स में इस साल 80 सीटें आवंटित की गई हैं। रितिका गुप्ता ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई करने के बाद कुछ छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती थीं, क्योंकि अन्य कॉलेज उनके घर से दूर होते हैं। कॉलेज में एम कॉम, एमए इंगलिश, एमए हिस्ट्री, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी फिजिक्स में 40-40 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

होडल व गुरुग्राम में भी बढ़ी
पलवल के होडल राजकीय कॉलेज स्नातकोत्तर में भूगोल और गुरुग्राम के सेक्टर 14 राजकीय कॉलेज में मनोविज्ञान की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, फरुखनगर और सेक्टर नौ राजकीय कॉलेज के बीए स्नातक में सीटें बढ़ाकर 80-80 कर दी गई हैं। गुरुग्राम के फर्रुखनगर और सेक्टर नौ राजकीय कॉलेज के बीए स्नातक में सीटें बढ़ाई गई हैं। मालूम हो कि इन सभी कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया पांच जून से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
स्नातक और स्नातकोत्तर में नए पाठ्यक्रम को शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। उसकी स्वीकृति मिल गई है। नए सत्र में इन सभी सीटों पर दाखिले शुरू हो जाएंगे। -डॉ. एमके गुप्ता, नेहरु कॉलेज, प्रधानाचार्य





महाविद्यालय में दाखिले का शेड्यूल
- महाविद्यालय प्रोफाइल 29 से 31 मई तक भरना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन (प्रवेश पोर्टल) 5 से 19 जून तक।
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 8 से 23 जून

- पहली मेरिट लिस्ट 1 से 20 जुलाई

- फीस जमा करना (पहली मेरिट सूची)
- दूसरी मेरिट लिस्ट (पोर्टल पर होगा अपलोड )
- शिक्षण अवधि 21 जुलाई से बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण
-----
आवेदन के दौरान ये दस्तावेज रखें साथ

10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वेटेज प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, खाते वाले बैंक का नाम, मोबाइल नंबर, स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर।




ये दस्तावेज रखें तैयार



स्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले छात्रों को दिक्कतों से बचने के लिए पासपोर्ट साइज की स्कैन फोटो, विद्यार्थी के स्कैन हस्ताक्षर, दसवीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर शपथ पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed