{"_id":"5c5da0fcbdec2205dc401e71","slug":"81549639932-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी मिले होने पर युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी मिले होने पर युवक ने किया हंगामा
Fri, 08 Feb 2019 09:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
फरीदाबाद। एनआईटी दो क्षेत्र में स्थित एक पंप पर शुक्रवार सुबह पेट्रोल भरवाने आए यश नाम के युवक ने पानी की मिलावट किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। काफी देर विवाद होने के बाद पंप संचालक ने उनके वाहन में दोबारा पेट्रोल भर दिया। संतुष्ट होने के बाद वह चले गए।
शहर निवासी यश के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह दिल्ली जाने के लिए एनआईटी क्षेत्र स्थित एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आए थे। पेट्रोल भरवा कर कुछ ही दूर गए होंगे कि उनकी बाइक बंद हो गई। मिस्त्री ने जांच की तो बताया कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ है, कारबुरेटर में पानी होने के कारण बाइक स्टार्ट नहीं हो रही। मिस्त्री ने उनकी बाइक की टंकी से पानी मिला पेट्रोल निकाल कर एक बोतल में उन्हें थमा दिया।
यह मिलावटी पेट्रोल लेकर वह पंप पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पंप प्रबंधक ने यश को समझाबुझा कर शांत किया और दोबारा उनकी बाइक मेें पेट्रोल डाला गया। यश का कहना है कि मामला सुलट गया इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत किसी से नहीं की। ब्यूरो