फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पूजन कर विजय रामलीला मंचन को तैयार

पूजन कर विजय रामलीला मंचन को तैयार

Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पूजन कर विजय रामलीला मंचन को तैयार

विज्ञापन
पूजन कर विजय रामलीला मंचन को तैयार
फरीदाबाद। शहर की सबसे पुरानी रामलीलाओं में गिनी जाने वाली 66 वर्ष पुरानी विजय रामलीला के मंच का शुक्रवार शाम विधि विधान से आरंभ किया गया। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने देव पूजा की फिर हवन आरती के बाद मंच का पूजन किया गया। मंच पूजन में शामिल होने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा और धनेश अदलखा पहुंचे। कृृष्णपाल गुर्जर ने सभी से श्रीराम के चरित्र को जीवन मे उतारने की अपील की। भजन गायक राम राणा ने मंच का आगाज रामजी के भजन प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में दिल्ली मथुरा से आई रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर, वाइस चेयरमैन टेकचंद, महासचिव सौरभ कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed