{"_id":"5ade1ceb4f1c1bc03d8b49f4","slug":"81524505835-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
फरीदाबाद। राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटे ऑटो के नीचे दबकर घायल हुई महिला ने दस दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त ऑटो में बैठी साथी महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चाचा चौक संजय एन्क्लेव निवासी मनोज देवी ने बताया कि जवाहर कॉलोनी निवासी मंजू सैनी उसके साथ मथुरा रोड स्थित एक कंपनी में काम करती थीं। 13 अप्रैल की रात 9 बजे कंपनी से छुट्टी होने पर दोनों ऑटो से घर लौट रही थीं। उनके अलावा तीन-चार और महिलाएं ऑटो में सवार थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो पलट गया। सभी सवारियां ऑटो से बाहर निकलीं। मंजू ऑटो के नीचे दब गईं, लोगों की मदद से उसे निकाला गया तब तक चालक डंपर लेकर फरार हो गया। मंजू सैनी को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 22 अप्रैल को मंजू सैनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ब्यूरो