{"_id":"5ad0e82a4f1c1b64098b45d0","slug":"81523640362-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस सतर्क-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस सतर्क-
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस सतर्क
फरीदाबाद। अंबेडकर जयंती को लेकर शहर में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही शहर में लगी डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हाल ही आरक्षण को लेकर दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान शहर में हुए उपद्रव और उसके बाद 10 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में भारत बंद के आह्वान के चलते पुलिस किसी तरह का भी खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। शनिवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे तथा दलित संगठनों की ओर से शहर में झांकियां भी निकाली जाएंगी। ऐसे में इस दौरान कहीं कोई सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश न करे। इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने डीसीपी एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ के नेतृत्व में अलग-अलग रिजर्व बनाई है, जोकि शहर में गश्त करेगी। ब्यूरो