फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   800 kg of cheese and cream recovered from pickup, samples taken

Faridabad News: पिकअप से 800 किलो पनीर और क्रीम बरामद, सैंपल लिए

Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
800 kg of cheese and cream recovered from pickup, samples taken
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोकी गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से मेवात से बल्लभगढ़ की ओर आ रही एक पिकअप को शनिवार की सुबह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रोक लिया। पिकअप में भारी मात्रा में पनीर और क्रीम पाई गई जिसका वजन करीब 800 किलो था और प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ था। पनीर को बल्लभगढ़ के मैन बाजार में स्थित एक हलवाई के यहां सप्लाई किया जाना था। सूचना मिलते ही पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पनीर से भरी गाड़ी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते बल्लभगढ़ जा रही है। पिकअप को एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 2 के पास रोक लिया है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर सिटी थाना ले आई। इस दौरान मौके पर ही फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए ।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. पुनीत ने बताया कि पनीर और क्रीम के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सैंपल फेल आते हैं तो सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक को लिया हिरासत में
चालक शौकीन और उसके सहयोगी अमीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह पनीर मेवात से हर दूसरे या तीसरे दिन लेकर फरीदाबाद में विभिन्न दुकानों और हलवाइयों को सप्लाई करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका पनीर बल्लभगढ़ के रमेश हलवाई और सब्जी मंडी में स्थित एक अन्य पनीर विक्रेता के यहां सप्लाई किया जाता है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग की ओर से पनीर व क्रीम के सैंपल ले लिए गए है। उसी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed