फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   800 girl students applied for pink bus pass

800 छात्राओं ने किया पिंक बस पास के लिए आवेदन

Sat, 27 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
800 girl students applied for pink bus pass
बल्लभगढ़ (संदीप पाराशर)। पिंक बस सेवा छात्राओं की सुविधा के लिए अपने रूट पर दौड़ी, तो बेटियों में भी इसके लिए उत्साह नजर आ रहा है। जिले के 19 शिक्षण संस्थानों की करीब 800 छात्राओं ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। रोडवेज ने भी इन बेटियों के बस पास जारी कर दिए हैं। वहीं, रोडवेज की ओर से पहले चरण में मोहना से राजकीय कॉलेज फरीदाबाद के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सुबह कॉलेज समय पर छात्राओं को लेकर आएगी और कक्षाएं पूरी होने के बाद घर छोड़ेगी। शेष बचे रूटों पर भी कॉलेजों से अनुमति मिलने के साथ ही रोडवेज बस शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दरअसल हरियाणा रोडवेज ने केवल छात्राओं के लिए लगभग नौ रूटों पर सीएम की पिंक बस योजना के तहत निशुल्क बसें चलाई हैं। पहले छात्राओं की संख्या कम होने व कॉलेजों से सहयोग न मिलने पर इनको बंद कर दिया गया। अब जब छात्राओं ने आवेदन कर पास हासिल किए तो यह बसें बेटियों को निशुल्क सेवाएं देने लगी हैं।
विज्ञापन

जेसी बोस विवि की छात्राओं में सबसे अधिक रुचि
जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सबसे अधिक 232 छात्राओं को इस सुविधा के लिए बस पास मुहैया हुए हैं। दूसरे नंबर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की 107 छात्राओं को बस पास जारी हुए हैं। अग्रवाल कॉलेज की 75 छात्राओं के बस पास बन चुके हैं। बल्लभगढ़ शहर से एक प्राइवेट बीएड कॉलेज से केवल एक ही छात्रा ने निशुल्क बस सेवा के लिए आवेदन किया है, बाकी शहर के अन्य कॉलेजों की छात्राओं की संख्या 15 से 20 के बीच रही है। इसके अलावा भी अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं को पास मुहैया हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास नहीं होने पर लगेगा किराया, परिजन नहीं कर सकेंगे सफर
इन बसों में केवल वही छात्राएं सफर कर सकेंगी, जिसके पास बस का निशुल्क पास होगा। जो छात्राओं को सफर करते हुए साथ रखना होगा। इसके अलावा बगैर बस पास के छात्राओं को भी सफर के लिए पैसे देने होंगे। छात्राओं को परिजनों को सफर करने की अनुमति नहीं है।

खाली समय में बिठाई जाएंगी सवारियां
छात्राओं के लिए चलाई जाने वाली यह बसें छात्राओं को कॉलेज व उनके घर छोड़ने के बाद सवारियों के लिए चलाई जाएंगी, जो बल्लभगढ़ से पलवल व बल्लभगढ़ से बदरपुर रूटों पर सवारियों के लिए दौड़ेंगी।
विभाग की तरफ से बसों को रूटों पर चलाने की पूरी तैयारी है। जैसे ही कॉलेज विभाग में आवेदन कर देंगे, विभाग संबंधित रूटों पर बसें चला देगा
-हरी सिंह, डीआई, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed