फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   80 thousand cheated from advocate by becoming a security guard

सुरक्षा कर्मी बनकर अधिवक्ता से 80 हजार ठगे

Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
80 thousand cheated from advocate by becoming a security guard
फरीदाबाद। साइबर ठग अपने काम को इतनी सफाई से कर रहे हैं कि पढ़े लिखे लोगों के साथ अब अधिवक्ता भी उनके जाल में फंस रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया है। जिसमें साइबर ठग ने ऑफिसर्स कॉलोनी सेक्टर-15ए निवासी अधिवक्ता को फोन कर उनके ही पीएसओ (निजी सुरक्षाकर्मी ) के नाम से मदद के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अर्नव सिंह चालिया ने पुलिस को बताया 29 अगस्त को दोस्त के साथ केस के सिलसिले में पुणे जा रहे थे। एयरपोर्ट से होटल जाने के दौरान उन्हें एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम भीम बताया। अर्नव के पुराने पीएसओ का नाम भीम था। उन्हें लगा कि उसी भीम का फोन है। आरोपी ने कहा कि उसे जरूरी काम के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की जरूरत है। अर्नव ने पैसे देने के हां कर दी। आरोपी ने उन्हें क्यूआर कोड के जरिये पैसे भेजने को कहा। आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाकर आठ बार में 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी हर बार क्यूआर कोड भेजकर कहता रहा कि पैसे नहीं आए हैं। 9वीं बार में अधिवक्ता को शक होने लगा। जांच में पाया कि उनके खाते में 80 हजार रुपये कम हो चुके हैं। उनके फोन में पीएसओ भीम का नंबर सेव था। उन्होंने भीम को फोन किया और मामले के बारे में बताया। भीम ने किसी भी तरह के फोन या पैसे मांगने से इंकार कर दिया। पुणे से लौटने के बाद अधिवक्ता ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed