फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8 arrested for providing bank accounts to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में 8 गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
8 arrested for providing bank accounts to cyber criminals
आरोपियों को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

साइबर ठगी के पांच मामलों में पकड़े गए आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में आठ लोगों को साइबर क्राइम थानों की टीम ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज ठगी के पांच मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 77,650 रुपये की ठगी मामले में खाता उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने चार युवकों झज्जर निवासी जतिन वत्स, विक्की मान, राजस्थान सवाई माधोपुर निवासी सुनील मीणा और जयपुर निवासी शुभम मीणा को पकड़ा। आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-28 निवासी महिला से हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में उपायुक्त की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर रुपये मांगने के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने आरोपी जमतीन खुप हॉकिप मणिपुर को गिरफ्तार किया है।आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाता बेचने वाले को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप मध्यप्रदेश इंदौर का रहने वाला है। इसके खाते में ठगी के 1.20 लाख रुपये आए थे। ये इंदौर में सफाईकर्मी का काम करता है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-75 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
चौथे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने लगभग 94 हजार रुपये ठगी मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने राजस्थान जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण सांखला जोधपुर का रहने वाला है। आरोपी ठगों को खाते मुहैया कराता था। ये आईआईएफएल गोल्ड लोन जोधपुर में फील्ड बॉय के तौर पर काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति से हुई थी।

पांचवें मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार का डर दिखाकर 2.23 करोड़ की ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार अमरूत लाल ठक्कर गुजरात के बनासकांडा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने चमन लाल का खाता ठगों को बेचा था। इस खाते में ठगी के 39 लाख रुपये आए थे। खाताधारक चमनलाल सहित 8 आरोपियों को इस केस में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-29 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed