{"_id":"691391b0a7cfedc3260891be","slug":"75000-students-will-recite-the-gita-online-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55551-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 75 हजार विद्यार्थी करेंगे ऑनलाइन गीता पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 75 हजार विद्यार्थी करेंगे ऑनलाइन गीता पाठ
विज्ञापन
अध्यापकों के लिए आज कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां पूरे प्रदेश में जोरों पर हैं। इस बार आयोजन की खास बात यह है कि 75 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाने के लिए 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र में संस्कृत अध्यापकों और प्राध्यापकों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, जिले से भी प्रत्येक खंड के दो संस्कृत अध्यापक व प्राध्यापक और एक जिला नोडल अधिकारी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को ऑनलाइन गीता श्लोक पाठ की तकनीकी प्रक्रिया, सही उच्चारण और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के तरीकों की जानकारी देना है।
कार्यशाला में भाग लेने वाले अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों के सटीक पाठ के लिए तैयार करेंगे। इस पहल के माध्यम से जिले के हजारों विद्यार्थी एक साथ ऑनलाइन जुड़कर गीता का वैश्विक पाठ करेंगे, जो भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की अद्भुत झलक प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजित यह राज्य स्तरीय कार्यशाला न केवल गीता महोत्सव की तैयारियों को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि फरीदाबाद जिले के अध्यापकों और विद्यार्थियों को भी इस ऐतिहासिक आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनने का अवसर देगी।
-- -- वर्जन
गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पहले था। यह आयोजन हरियाणा को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से एक नई पहचान देगा। - अंशु, जिला शिक्षा अधिकारी