फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   75 students got admission in medical college

Faridabad News: संशोधित-मेडिकल कॉलेज में 75 छात्रों को मिला प्रवेश

Mon, 11 Sep 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
75 students got admission in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 75 छात्रों को प्रवेश मिला है। वहीं, खाली 25 सीटों के लिए अभी दो काउंसिलिंग होनी है।


महाविद्यालय के निदेशक डॉ. गौतम गोले ने बताया कि साल पिछले साल 100 छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश मिला था। इस साल भी 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जांच समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है ताकि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ सके। इसके लिए प्रमुख जगहों पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं संबंधी जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए एक्सरे और लैब को बेहतर करने पर काम चल रहा है। बता दें कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने पर भारतीय चिकित्सा परिषद ने वर्तमान सत्र में एमबीबीएस में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस पर मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने भारतीय चिकित्सा परिषद को ओपीडी और जांच सेवाओं को बेहतर करने का शपथ पत्र दिया है। इसके बाद 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed