{"_id":"5b02c25e4f1c1b334d8b4cf1","slug":"71526907486-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंदर सिंह बने अरावली आरडब्ल्यूए के के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंदर सिंह बने अरावली आरडब्ल्यूए के के प्रधान
Updated Mon, 21 May 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवेंदर सिंह बने अरावली आरडब्ल्यूए के के प्रधान
फरीदाबाद। अरावली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन दो का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार शाम सेंट्रल पार्क में संपन्न हुआ। 97 वोट के साथ देवेंदर सिंह उर्फ मास्टर जी प्रधान निर्वाचित हुए, इस पद के लिए विजय कुमार झा और सुरेश कुमार शर्मा भी उम्मीदवार थे। उप प्रधान पद पर 151 वोट लेकर सतीश विजयी रहे उन्होंने अमित वर्मा को 99 वोट के अंतर से हराया। महासचिव पद पर अजय कुमार 145 वोट पाकर काबिज हुए उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक अग्निहोत्री मात्र 56 वोट ही पा सके। कोषाध्यक्ष पद पर लोगों की पसंद तरुण सिंघल रहे उन्हें सर्वाधिक 162 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पवन लोहिया को सबसे कम 40 वोट मिले। चुनाव की जिम्मेदारी कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक सतीश चंद शर्मा, राजबहादुर शर्मा ने बतौर निर्वाचन अधिकारी निभाई। नवनिर्वाचित प्रधान देवेंद्र सिंह ने सभी कॉलोनी वासियों को अपनी कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद दिया और कॉलोनी के विकास का हर संभव प्रयास करने का संकल्प जताया। ब्यूरो