{"_id":"68bb366efc6471f2270182f5","slug":"7-private-buses-running-without-permits-were-challaned-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50679-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना परमिट के चल रहीं 7 निजी बसों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना परमिट के चल रहीं 7 निजी बसों के किए चालान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से चलाया गया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की ओर से बिना परमिट के चल रही निजी बसों की लगातार 2 दिन चेकिंग की गई। इस दौरान 7 बसों के चालान काटकर जुर्माना लगाया गया।
टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ बस अड्डा से काफी निजी बसें बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से चल रही हैं। जिससे सरकार के राजस्व को हानि हो रही है। क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण स्टॉफ के साथ चेकिंग की जाए तो काफी बसें पकड़ी जा सकती हैं।
सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की ओर से क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के स्टॉफ के साथ बस अड्डा के सामने मथुरा, आगरा की तरफ निजी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। बृहस्पतिवार को टीम ने 5 और शुक्रवार को दो निजी बसों को पकड़ा। जब इन बस के चालकों से सवारियां बैठाने के बारे में वैध परमिट की मांग की गई तो वह परमिट उपलब्ध नहीं कर सके। टीम की ओर से प्रत्येक बस का 21 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
14 अन्य वाहनों का भी किया चालान
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्मार्ट सिटी की सड़कों पर नियमों के उल्लंघन के चलते वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया हुआ है। उसमें ओवरलोड वाहन या बिना कागजात वाले वाहनों को पकड़ा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों में विभाग की ओर से 14 वाहनों का चेकिंग के दौरान चालान किया गया। जिसमें 3 सितंबर को दो कैंटर और 3 ट्रक, वहीं 4 सितंबर को एक ट्रैक्टर ट्राली, एक टैक्सी और एक कैंटर का चालान किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को तीन ट्रेलर ट्रक, एक टैक्सी, एक एंबुलेंस का चालान किया गया।