{"_id":"61d727417cbd31298303be55","slug":"7-fraudsters-who-cheated-as-sbi-employees-arrested-rs-22-60-lakh-and-35-mobile-phones-recovered-from-the-possession-of-the-accused-cheated-187-people-faridabad-news-noi6255433152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले 7 जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 22.60 लाख रुपये और 35 मोबाइल फोन बरामद, 187 लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले 7 जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 22.60 लाख रुपये और 35 मोबाइल फोन बरामद, 187 लोगों को ठगा
विज्ञापन
7 fraudsters who cheated as SBI employees arrested, Rs 22.60 lakh and 35 mobile phones recovered from the possession of the accused, cheated 187 people
फरीदाबाद। साइबर थाना पुलिस ने एसबीआई के फर्जी कर्मचारी बनकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 187 वारदात को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से 22 लाख 60 हजार रुपये, 35 मोबाइल फोन, 109 सिम और 15 एटीएम कार्ड बरामद बरामद हुए हैं। आरोपियों के17 बैंक खातों का पता लगा है, जिनमें सवा करोड़ से ज्यादा का लेनदेन पाया गया है। पुलिस आयुक्त ने गिरोह को पकड़ने वाली साइबर टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि जालसाजों को गांव हीरापुर निवासी मनोज कुमार से एक लाख 57 हजार की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सोनवीर उर्फ सोनू, मुरैना निवासी राहुल, यूपी के इटावा निवासी अमन, बिहार के बिहारशरीफ निवासी शक्ति, दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी पंकज, उत्तम नगर निवासी अब्दुल्ला व कायमगंज, फर्रूखाबाद(यूपी) निवासी सुभान के रूप में हुई है। आरोपी जस्ट डायल से मोबाइल नंबर लेकर एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करते थे और खुद को एसबीआई कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताते थे। ये कार्डधारकों के पुराने कार्ड को नए कार्ड में बदलने के लिए कहते और इस दौरान कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और एक्सपायरी डेट की जानकारी लेकर उनके खातों से राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।
फरीदाबाद में दिया था पांच वारदात को अंजाम
आरोपियों ने फरीदाबाद में पांच वारदात का खुलासा किया है। सेक्टर-16 निवासी रुमीत के खाते से 237042 रुपये, सेक्टर-15ए निवासी बिजेंदर सिंह के खाते से 124801, चावला कॉलोनी निवासी रोहित के खाते से 65032 , सेक्टर-28 निवासी उपेंदर के खाते से 49578 और हीरापुर निवासी मनोज के खाते से एक लाख 57 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए थे।