फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6th Sports Yogasana Competition begins today

Faridabad News: 6वीं स्पोर्ट्स योगासन प्रतियोगिता का आयोजन आज से

Fri, 10 Jul 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
6th Sports Yogasana Competition begins today
खेल मंत्री करेंगे हरमन माइनर स्कूल में स्पर्धा का शुभारंभ
विज्ञापन

नंबर गेम- 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार सुबह से योग प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों का जमघट लगने जा रहा है। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 6वीं स्पोर्ट्स योगासन दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आए 200 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और योग के अलग-अलग आसनों में अपना दम-खम दिखाएंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे सेक्टर-28 स्थित हरमन माइनर स्कूल में किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। दोनों अतिथि दीप जलाकर इस बड़े मुकाबले की शुरुआत करेंगे और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव श्याम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह है। इसमें 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में 14 से 18 वर्ष वाले जूनियर वर्ग में और 18 से 28 वर्ष के युवा सीनियर वर्ग में दमखम दिखाएंगे। इसके अलावा सीनियर-ए (28-35 वर्ष), सीनियर-बी (35-45 वर्ष) और सीनियर सी (45-55 वर्ष) के तहत मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से ट्रेडिशनल योगासन और आर्टिस्टिक योगासन समेत चार अलग-अलग तरह की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य योग को केवल एक साधना न मानकर इसे खेल के रूप में बढ़ावा देना है। इसके जरिये जिले के युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और एक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि नई पीढ़ी सेहतमंद रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed