फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6.94 lakhs were cheated by luring people with the promise of profit on investment in prepaid task

Faridabad News: प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.94 लाख ठगे

Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
6.94 lakhs were cheated by luring people with the promise of profit on investment in prepaid task
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-11 क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब के बहाने संपर्क करने के बाद ठगों ने कुछ लिंक देकर लाइक कराए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.94 लाख रुपये निवेश करा लिए, लेकिन रिफंड नहीं दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-11 एरिया के रहने वाले प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी है। कुछ दिन पहले इन्होंने फेसबुक पर दिखे एक लिंक पर क्लिक किया तो व्हाट्सएप पर चैट शुरू हो गई। वहां पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया और इनकी डिटेल ले ली गई। फिर टेलीग्राम पर जोड़कर वहां मैसेज पर बात हुई। टेलीग्राम ग्रुप पर इन्हें कुछ टास्क दिए गए, जिसके तहत कुछ लिंक देकर लाइक करने को कहा गया। ये लाइक करने के बाद स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करना था। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने लगे। आरोपियों ने 694800 रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। बाद में संपर्क भी बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed