{"_id":"6a0380af2d20158024054c99","slug":"67000-rupees-withdrawn-from-elderly-mans-account-by-changing-atm-card-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69768-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 67 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 67 हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत कॉलोनी में एक एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आए बुजुर्ग का कार्ड बदलकर ठगों ने उनके खाते से 67 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव खेड़ी कला निवासी ओमपाल ने पुलिस को बताया कि वह 10 मई को भारत कॉलोनी स्थित बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आए थे। जब वह एटीएम के अंदर थे, तभी पीछे से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाया और बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। ओमपाल वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 67 हजार रुपये कटने का संदेश आया। जांच करने पर पता चला कि यह राशि भारत कॉलोनी स्थित बैंक के एटीएम से निकाली गई थी। पुलिस ने ओमपाल की शिकायत पर 11 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।