{"_id":"6ac54a2acd8a9f8a180021d0","slug":"67-buses-will-depart-from-faridabad-for-the-seva-jyoti-kalash-yatra-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82001-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए फरीदाबाद से जाएंगी 67 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए फरीदाबाद से जाएंगी 67 बसें
विज्ञापन
कार्यक्रम में लगने से स्थानीय यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुरुग्राम में बुधवार को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में फरीदाबाद जिले से 1600 युवा शामिल होंगे। युवाओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन से 17 बसों की मांग की गई है। इसके अलावा गुरुग्राम डिपो ने भी फरीदाबाद डिपो से 50 बसें कार्यक्रम के लिए मांगी हैं। ऐसे में बुधवार को स्थानीय बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) की पार्किंग में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों के लोग और प्रतिनिधि भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उनको कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, उसके लिए डिपो की ओर से बसों का इंतजाम किया गया है।
इन आईटीआई के लिए मांगी गईं बसें
आईटीआई फरीदाबाद और ओल्ड फरीदाबाद के लिए पांच-पांच बसें जाएंगी। वहीं पाली और फतेहपुर बिल्लोच आईटीआई से दो-दो, जबकि सिकरोना, मोहना और तिगांव आईटीआई से एक-एक बस रवाना होंगी। इस कार्यक्रम में कुल 17 बसें जाएंगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम डिपो ने भी मांगी है 50 बसें
गुरुग्राम डिपो ने सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए फरीदाबाद डिपो से 50 बसों की मांग की है। इन बसों को मंगलवार रात से ही अलग-अलग स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार शाम से रात्रि ठहराव वाली कुछ बसों को रोक दिया गया है, ताकि उन्हें बुधवार सुबह कार्यक्रम के लिए रवाना किया जा सके। गुरुग्राम डिपो की ओर से इन सभी 50 बसों को विभिन्न जगहों पर भेजा जाएगा जहां से लोगों को बैठकर कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
लोकल रूट पर कम हो सकती हैं बसें
कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में बसें लगाए जाने के कारण बुधवार को कॉलेज रूट और स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या कम की जा सकती है। इसका असर नियमित यात्रियों पर पड़ने की संभावना है। यात्रियों को बुधवार शाम तक बसों के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके लिए यात्रियों को ऑटो व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।