फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   66 accused arrested under Operation Attack

Faridabad News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 66 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
66 accused arrested under Operation Attack
आरोपियों से भारी मात्रा में शराब, तीन किलो गांजा, छह तमंचे, कई वाहन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 724 बोतल देसी व 96 बोतल अंग्रेजी शराब, तीन किलो गांजा, छह तमंचा, दो कारतूस, छह मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी, एक कार, एक टैब और एक फोन बरामद हुआ।


जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करने के लिए कुल 647 पुलिस कर्मियों की 163 टीमें गठित की गईं थी। उनके द्वारा 27 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी चोरी, अवैध शराब रखने और बेचने, मादक पदार्थ रखने-बेचने , जुआ खेलने और खिलाने आदि में संलिप्त हैं। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में 49 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं जुआ खेलने और खिलाने के आरोपियों से 1,24,760 रुपये भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाकर बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed