{"_id":"6845df5b17ead7b0fc071e67","slug":"65-thousand-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-increasing-the-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44851-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर देकर युवक से 65 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने बैंककर्मी बनकर कॉल की और कहा कि आपके कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 2.75 लाख रुपये हो सकती है। क्रेडिट कार्ड की डिटेल व ओटीपी पूछकर आरोपी ने ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत एसजीएम नगर एरिया के रहने वाले रोहित ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंककर्मी बनकर बात करते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 2.75 लाख रुपये करने का ऑफर है। शिकायतकर्ता ने इसके लिए तुरंत हां कर दी। जिसके बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल पूछी। कुछ सेकेंड बाद बोला कि एक ओटीपी आया होगा, वो दर्ज करने के लिए मुझे बताईये, फिर लिमिट बढ़ जाएगी। शिकायतकर्ता के ओटीपी बताते ही क्रेडिट कार्ड से 65003 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने अब एफआईआर दर्ज की है।