फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   65 lakhs were cheated from three people by luring them with big money

Faridabad News: मोटी कमाई का लालच देकर तीन लोगों से 65 लाख ठगे

Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
65 lakhs were cheated from three people by luring them with big money
मोटी कमाई का लालच देकर तीन लोगों से 65 लाख ठगे
विज्ञापन

साइबर जालसाजों ने किसी को शेयर मार्केट में और किसी को बाजार में निवेश का झांसा देकर की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों से 65 लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए। आरोपियों ने अलग-अलग तरीके से पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-46 निवासी चांद कुमार ने शिकायत में बताया एक जनवरी को अनजान नंबर से महिला का फोन आया। महिला ने अपना नाम आयशा पटेल बताया। आयशा ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। धीरे-धीरे आरोपियों ने 26 फरवरी तक नौ बार में करीब 53.15 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


---
एप डाउनलोड कराकर 8.64 लाख ठगे
एनआईटी पांच निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, आरोपियों ने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराकर ठगी की। आरोपियों ने निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। जनवरी में उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर रॉक इनवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट नामक एक लिंक जुड़ गया। कुछ देर बाद ही किसी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करा दिया। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर आठ लाख 64 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरे मामले में बल्लभगढ़ निवासी तरुण ने पुलिस को बताया कि एक लिंक पर क्लिक करने के कारण वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में उनको अल्पासिस प्रो एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद उनका खाता बना दिया। साइबर ठग ने उन्हें लालच दिया कि वह शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। 5000 रुपये के बदले उन्हें 500 रुपये का मुनाफा दिया गया। इसके बाद कई मदों में 2.88 लाख रुपये ले लिए। तरुण ने मुनाफे के तौर पर 43 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बाकी बचे ढाई लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने उन्हें ग्रुप से निकाल दिया।

---
पेटीएम एप से कटे पैसे
संजय काॅलोनी निवासी विभा कुशवाहा ने पुलिस को बताया उनके पेटीएम से कई बार में एक लाख से ज्यादा निकाल लिए गए, जबकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। वहीं, एक अन्य मामले में ओल्ड फरीदाबाद निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि किसी ने उन्हें कालकर होप डेस्क नामक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद एक कोड मांगा और उनके खाते से 19,909 रुपये निकाल लिए। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed