{"_id":"5bdc87e9bdec2269a642bb68","slug":"61541179369-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण से राहत देने के लिए मास्क बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण से राहत देने के लिए मास्क बांटे
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण से राहत देने के लिए मास्क बांटे
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के बेहद प्रदूषित वातावरण में लोगों को राहत देने के उद्देश्य सामाजिक संस्था श्रीशक्ति सेवा दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न जगहों पर दस हजार मास्क बांटे। सेवा दल के सदस्यों ने मास्क बांटने की शुरुआत भीड़भाड़ वाली एनआईटी एक मार्केट से की। यहां दुकानदार और ग्राहकों को मास्क बांटे गए। इसके बाद मिलाप दवाखाना, एनआईटी एक-दो के चौक, बस अड्डा, बल्लभगढ़ तहसील, एसडीएम कार्यालय, बीके चौक, ईएसआई अस्पताल, डीएवी कॉलेज, चिमनी बाई धर्मशाला, दयानंद महिला विद्यालय, एनआईटी पांच मार्केट, नीलम चौक, नाथी चौक के बीच वाहन चालक, पैदल, रिक्शा चालक सभी को मास्क बांटे। इस दौरान लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कूड़ा, पॉलिथीन, रबड़ आदि नहीं जलाने की अपील की गई। घर के आसपास धूल भरी जगहों पर पानी का छिड़काव करने, निर्माण सामग्री को ढक कर रखने की अपील की गई। इस दौरान दल के प्रधान मोहनलाल अरोड़ा, उपप्रधान परसोत लाल माटा, महासचिव कुलदीप भाटिया, राजिंदर भाटिया, केवल राम भाटिया, भगवान दास कपूर, वीरभान चावला, अनिल आहूजा, कालू चौधरी, जगदीशलाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो