फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गतिमान आई तो कईयों ने जमीन पर लेट कर जान बचाई

गतिमान आई तो कईयों ने जमीन पर लेट कर जान बचाई

Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गतिमान आई तो कईयों ने जमीन पर लेट कर जान बचाई

विज्ञापन
गतिमान आई तो कई ने जमीन पर लेट कर जान बचाई
- वहीं घटना के कुछ देर बाद ही लोगों दोबारा से रेलवे लाइन पार करते दिखे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर गतिमान से हादसे के दौरान एक की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप घायल होने की घटना के दौरान लाइन पर कई लोग खड़े थे और उन्होंने ट्रेन आने पर दो पटरियों के बीच थोड़ी सी जगह पर लेट कर अपनी जान बचाई।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे गाजियाबाद निवासी अनीष ने बताया कि करीब सवा सात बजे जब पलवल शटल आई तो करीब 10-15 लोग गलत दिशा से ट्रेन में सवार होने के लिए पटरी पर उतर गए। उसी दौरान गतिमान एक्सप्रेस के दो नंबर प्लेटफार्म से गुजरने की घोषणा हुई। घोषणा सुनने के बाद दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने चिल्लाकर उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, मगर तब तक गतिमान आ चुकी थी। ऐसे में नीचे खड़े लोगों ने जमीन पर लेट कर जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रेन के निकल जाने के बाद उन्होंने नया जीवन मिलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। हालांकि इस दौरान लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। गतिमान के गुजर जाने के बाद आसपास दो तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े थे। एक की तो मौत हो चुकी थी और उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। दोनों को भी पहले लोगों ने मृत समझा, मगर उनमें सांसें चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही लाइन पार करते दिखे लोग
मंगलवार शाम को न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर गतिमान से हुई दुर्घटना को लोग चंद मिनटों में ही भूल गए। घटना से कोई सबक नहीं लेते हुए हादसे से कुछ ही दूरी पर वे रेलवे लाइन पार करते दिखे। इस दौरान कुछ लोग तो ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के इतना करीब खड़े थे कि कोई भी हादसा हो सकता था। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पर लाइन पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज बना हुआ है, मगर लोग उसका इस्तेमाल करने की बजाय थोड़ी सी जल्दी के लिए लाइन पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed