{"_id":"5b9845c9867a557ec524bd7b","slug":"61536705993-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो कार्यकर्ताओं ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो कार्यकर्ताओं ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
इनसो कार्यकर्ताओं ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला
फरीदाबाद। इनसो के बैनर तले मंगलवार को छात्रों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने जा रहे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय सिंह चौटाला और उनके समर्थकों के साथ सोमवार को गलत व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा के नाम पर उनसे अभद्रता की गई।
इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में वाईएमसीए के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और नारेबाजी की। रवि ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है, मगर इनसो ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी नहीं चाहती कि प्रत्यक्ष चुनाव हों, क्योंकि अगर छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव हुए तो एबीवीपी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। प्रत्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर ही उनके नेता दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। इसी बीच विधानसभा के बाहर ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रदर्शन में गौरव मेहलावत, रोहन कुंडू, टिंकू, प्रदीप दहिया, सुनील सौरोत, शुभम सौरोत, अजय रावत, अंकित बैंसला, सचिन आदि छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो