फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कैंटर की टक्कर में कार सवार मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर

कैंटर की टक्कर में कार सवार मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर

Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर में कार सवार मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर
कैंटर की टक्कर में कार सवार मां-बेटी की मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग के गुडईयर चौक पर रविवार रात एक कैंटर की टक्कर में कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-21डी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा के घर में सोमवार को पूजा पाठ व हवन होना था। इसमें शामिल होने के लिए रविवार को गाजियाबाद के सूर्यनगर में रहने वाले उनके ससुर राकेश शर्मा, सास ऊषा व साला अमित आए हुए थे। रात को संदीप शर्मा, उनकी पत्नी क्षमा, सास-ससुर व साला राजमार्ग स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। संदीप और क्षमा के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा नोनी (11) व छोटी बेटी सोनी (6) साल घर पर ही रुक गए थे। रात करीब 11.30 बजे वे लोग रास्ता भटक गए और राजमार्ग पर बने बाटा फ्लाईओवर पर चढ़ गए। ऐसे में वे लोग आगे गुडईयार चौक से यूटर्न लेकर वापस आ रहे थे। तभी बल्लभगढ़ की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की एक तरफ पूरी तरह पिचक गई। दुर्घटना में कार में सवार क्षमा व ऊषा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप, अमित व राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने क्षमा व ऊषा शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालत बिगड़ने पर राकेश शर्मा को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना सेक्टर-सात प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed