{"_id":"5ab3d45b4f1c1bc4758b6df7","slug":"61521734747-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंटिड सड़कों में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंटिड सड़कों में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री के सैंपल भरे
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीमेंटेड सड़कों की निर्माण सामग्री का सैंपल भरा
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन के आदेश पर बृहस्पतिवार को निगम अधिकारियों ने ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में अलग अलग जगहों पर बन रही सीमेंटेड सड़कों में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री के सैंपल भरे। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भिजवा दिया गया है। अगर सैंपल फेल हुए तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर में जगह-जगह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जोकि नगर निगम के ठेकेदार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से निगमायुक्त को शिकायत मिल रही है कि ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सड़कों में दरार आ रही है। इस तरह की कई सड़कें ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व एनआईटी में बनी हुई है। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन के पास कई शिकायतें आई जिसके बाद नगर निगम आयुक्त ने सलहाकार अमरीक सिंह को इसके लिए नियुक्त किया। अमरीक सिंह को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के आदेश दिए। इस आदेश की पालना करते हुए ही नगर निगम की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में अलग अलग जगहों पर बनाई जा रही सीमेंटेड सड़कों के सैंपल ले लिए हैं। इन सैंपल को लैब भिजवा दिया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि अगर ये सैंपल फेल पाए गए तो नगर निगम ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा। ब्यूरो