फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   600 houses demolished amid protests in Khori

खोरी में विरोध के बीच तोड़े गए 600 मकान

Thu, 29 Jul 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
600 houses demolished amid protests in Khori
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच दो नंबर चुंगी और गड्ढा कॉलोनी क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। साथ ही लोगों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अन्य दिनों के मुकाबले जवानों की संख्या और बढ़ा दी गई। कुछ जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन, पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। अब तक करीब 80 फीसदी हिस्से को खाली करवा जा चुका है।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र बसे खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। बृृहस्पतिवार को नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता चुंगी नंबर 2 और गड्ढा कॉलोनी क्षेत्र से तोड़फोड़ कार्रवाई करते हुए दिल्ली-हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर पहुंचा। यहां करीब छह सौ से अधिक परिवार रहते है। कुछ लोग खुद को दिल्ली का निवासी बताते हैं। उनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड, घरों में है। बिजली के मीटर के लगे हैं। बिल दिल्ली में भरते हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से तोड़फोड़ के आदेश आने के बाद दिल्ली सरकार द्वारा यहां पैमाइश कराई थी। इसके बाद भी उनके घरों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार खोरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीमें पूर्ण तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं और निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह निर्धारित समय पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। यह पूरा दिन लगातार जारी रही। नगर निगम द्वारा पुनर्वास के लिए आवेदन करने का कार्य भी राधा स्वामी सत्संग ब्यास में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खोरी क्षेत्र से जिन लोगों ने अस्थायी शेल्टर होम में आने के लिए इच्छा जाहिर की थी और इन सभी को राधा स्वामी सत्संग भवन में आश्रय दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में किसी भी तरह की मदद के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी विकास कुमार के मोबाइल नंबर 9812469292 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से पूर्व पुलिस दिखी सख्त
नगर निगम की ओर से अब चुंगी दो की तरफ तोड़फोड़ की जा रही है। दो दिन से इस क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्थगित करने की अफवाह फैलाई जा रही है। इससे क्षेत्र में हंगामा होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार जांच की गई। बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ से पहले घरों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए। जिससे किसी भी तरह के हंगामे और विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।

टूटे घरों के बाद भी छोड़कर जाने को तैयार नहीं लोग
खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। तोड़फोड़ कार्रवाई से बेघर हुए अनेक लोग किराए के मकानों में चले गए। वहीं कई लोग अभी भी अपनी जमीन छोड़ कर दूसरी जगह जाने को तैयार नहीं है। लोग यहां तंबू और टेंट लगा कर रहे है। प्रशासन द्वारा यहां रह रहे लोगों को सुबह शाम भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। हालांकि अब पुलिस बल के सहयोग से लोगों से जबरदस्ती जगह खाली करवाई जाएगी। बेघर लोगों को शेल्टर होम में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed