फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60 tablets stolen from several schools in the district including Fatehpur Taga

Faridabad News: फतेहपुर तगा सहित जिले के कई स्कूल से 60 टैबलेट चोरी

Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
60 tablets stolen from several schools in the district including Fatehpur Taga
शिक्षा विभाग की ओर से चोरी हुए टैबलेट का रिकार्ड तैयार कर मुख्यालय भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को करीब 30 हजार टैबलेट के साथ प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। आरोप है कि फतेहपुर तगा, एनआईटी सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से करीब 60 टैबलेट चोरी हो गए हैं। इसके अलावा करीब 123 टैबलेट टूटने की सूचना है। इसका रिकार्ड तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के करीब 30 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। जिसमें टैबलेट के साथ पाल साफ्टवेयर और डेटा सिम कार्ड के माध्यम से इंटरनेट सेवा भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके माध्यम से छात्रों को गृह कार्य सहित पढ़ाई की अन्य गतिविधियों को कराना है। जांच के दौरान पाया गया कि जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 60 टैबलेट चोरी हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक टैबलेट फतेहपुर तगा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से करीब 26 टैबलेट चोरी हुए हैं। इसमें अलावा जिले के अन्य राजकीय स्कूलों से टैबलेट चोरी होने की शिकायत मिली है। ई-अधिगम के जिला प्रभारी धमेंद्र अधाना ने बताया कि चोरी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है।
वहीं, 123 टैबलेट खराब हो चुके हैं। इसके अलावा कई टैबलेट काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे टैबलेट की संख्या करीब 400 है। इन सभी टैबलेट को एकत्रित किया जा रहा है, उसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

मुख्यालय की ओर से टैबलेट के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। उसका रिकार्ड तैयार कर लिया गया है। इनमें से करीब 60 टैबलेट चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा कई टैबलेट खराब हो चुके हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed