{"_id":"603296718ebc3ee930755621","slug":"60-percent-of-nahar-singh-cricket-stadium-completed-faridabad-news-noi5670634125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का 60 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का 60 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान )। कोरोना महामारी से उभरने के बाद राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। इस स्टेडियम को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बने स्टेडियम की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
जल्द ही इसके दूसरे चरण के टेंडर जारी किए जाएंगे। इसमें पवेलियन साइड का निर्माण किया जाना है। इस योजना पर करीब 160 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश के बाद भी 20 मिनट में पिच खेल के लिए तैयार होगी। स्टेडियम की पानी निकासी एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू की तर्ज पर की गई है। मौजूदा समय 25 हजार दर्शक क्षमता को बढ़ाकर करीब 40 हजार किया जा रहा है। जिले में वर्ष 2006 के बाद से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुए हैं।
तीन हजार गाड़ियों की पार्किंग होगी
अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाए जा रहे राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में करीब तीन हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था होगी। पूरा स्टेडियम और परिसर सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा। यहां तीन सौ प्रशिक्षुओं के लिए एक छात्रावास भी होगा। जहां प्रशिक्षु अभ्यास कर सकेंगे। अभ्यास के लिए अलग से पांच पिच तैयार की जाएगी। स्टेडियम के अंदर और बाहर भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
पवेलियन निर्माण के लिए जल्द होंगे टेंडर
स्टेडियम का लगभग 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यहां जल्द बैठने के लिए सीटें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे चरण के तहत स्टेडियम में पवेलियन साइड का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए एक माह में टेंडर जारी किए जाएंगे।
कोरोना महामारी के दौरान मजदूर न मिलने से निर्माण कार्य में रुकावट आई थी। अब निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पवेलियन साइड का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया जाएगा। वर्ष 2022 तक निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- राम जी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद