{"_id":"693c6653437dcc920604f9d0","slug":"6-7-thousand-workers-from-the-district-will-go-to-delhi-for-the-congress-mega-rally-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57774-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांग्रेस की महारैली में जिले से 6-7 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांग्रेस की महारैली में जिले से 6-7 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन
बैठक में किया गया मंथन, भाजपा पर वोट चोरी करके सरकार बनाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट चोर- गद्दी छोड़ महारैली को लेकर फरीदाबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में सेक्टर-16ए स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, एआईसीसी पर्यवेक्षक व हिमाचल प्रदेश के विधायक मलेंदर राजन और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।
जितेंद्र बघेल ने कहा कि रैली देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि फरीदाबाद जिले से लगभग छह से सात हजार लोग रैली में शामिल होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूती देंगे। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और विभिन्न राज्यों में वोट चोरी कर सरकारें बनाने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस बहुमत की स्थिति में थी, लेकिन वोट चोरी के चलते सरकार नहीं बन पाई।
एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेंदर राजन ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में भी ऐसी कोशिश की थी, मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से वह कामयाब नहीं हो सकी। वहीं पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने रैली को लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई का अहम पड़ाव बताया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद से हजारों कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे। बैठक में प्रदेश व जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।