फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   55 year old tenant sexually assaulted 8 year old girl, caught

Faridabad News: 55 साल के किरायेदार ने 8 वर्षीय बच्ची का किया यौन शोषण, काबू

Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
55 year old tenant sexually assaulted 8 year old girl, caught
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप मकान में किराये पर रहने वाले 55 साल के उदय पर लगा है। आरोपी ने बच्ची को मकान की दूसरी मंजिल पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने अपने मामा को इस बारे में बताया तो आरोपी की करतूत का पता चला और शिकायत पुलिस को दी गई। डबुआ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 8 साल की बच्ची डबुआ थाना एरिया में अपने माता-पिता के साथ एक मकान में रहती है। इसके माता-पिता पास के क्षेत्र में फैक्टरी में नौकरी करते हैं। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर 55 साल का उदय किराये पर रहकर पास में काम करता है।बृहस्पतिवार शाम को लड़की के माता-पिता काम से लौटे नहीं थे। तब लड़की के मामा घर पर आए और ग्राउंड फ्लोर पर आकर देखा तो लड़की वहां नहीं थी। उन्होंने कई बार आवाज लगाई तो कुछ मिनट बाद लड़की मकान की छत से नीचे आई। मामा ने लड़की से पूछा कि बेटा ऊपर इतनी देर तक क्या कर रही थी तो उसने पूरी कहानी बताई। लड़की ने मामा को बताया कि ऊपर वाले अंकल मुझे बुलाकर ले गए थे। वहां पर उन्होंने मेरे साथ कपड़े उतारकर गंदी हरकत की। लड़की ने मामा ने अपनी बहन व जीजा को कॉल कर बताया तो वे घर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने लड़की की लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में काउंसलिंग कराकर पूरी बात पूछी। जिसके बाद देर रात डबुआ थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed