फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   53 petrol pumps inspected; 83 motorists fined for lacking a PUC (Pollution Under Control) certificate

Gurugram News: 53 पेट्रोल पंपों की जांच, पीयूसी के बिना मिले 83 वाहन चालकों के चालान

Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
53 petrol pumps inspected; 83 motorists fined for lacking a PUC (Pollution Under Control) certificate
सीएक्यूएम के ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ निर्देशों के पालन के लिए चलाया संयुक्त अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों और प्रदूषण जांच केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को परिवहन विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले के 53 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के बिना मिले 83 वाहन चालकों के चालान किए गए। टीमों ने पेट्रोल पंपों पर संचालित 45 प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली भी जांची।

अभियान का उद्देश्य ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना और वाहन चालकों को समय पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जागरूक करना है। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि जिन वाहनों के पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें ईंधन न दिया जाए। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर चल रहे प्रदूषण जांच केंद्रों को निर्धारित नियमों के अनुसार काम करने और उनकी कार्यप्रणाली दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ), सहायक जिला परिवहन अधिकारी (एडीटीओ) और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। अभियान में परिवहन विभाग की आरटीआई निरीक्षण टीम और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने की अपील

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वाहन मालिकों से अपील की कि जिन वाहनों की निर्धारित मियाद पूरी हो चुकी है, उन्हें नियमानुसार अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों पर स्क्रैप कराएं। वाहन चालकों को समय पर पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाने और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों का पालन सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है। ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।




प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी निर्देश के चलते आरटीए विभाग की अलग-अलग टीमाें की ओर से जांच की जा रही है। अनियमितता पाए जाने वाले पंप संचालक व प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हरेन्द्र वीर, सहायक पविहन आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed