फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एनएचएम हड़ताल पर शासन सख्त..5

एनएचएम हड़ताल पर शासन सख्त..5

Thu, 14 Feb 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम हड़ताल पर शासन सख्त..5
एनएचएम हड़ताल पर शासन सख्त, 584 कर्मचारी बर्खास्त
विज्ञापन


फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ हड़ताल पर गए 584 कर्मचारियों के खिलाफ शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। पिछले सप्ताह नौकरी से बर्खास्त किए गए सात कर्मचारी नेताओं समेत अब तक कुल 591 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। शेष 87 कर्मचारियों ने भी बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपनी सेवाएं समाप्त करने की बात कहकर एनएचएम एकता के नारे लगाए। ऐसे में इन पर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है। शासन की इस कार्रवाई से गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार की सद् बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उधर, बिगड़े मौसम के साथ बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं।
हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों की कहना है कि सरकार अब दोहरी नीति अपनाकर हड़ताल को दो फोड़ करने की कोशिश कर रही है। एनएचएम के जिला प्रधान धरवेंदर सिंह ने बताया कि कुल 678 कर्मचारी इस अभियान के तहत कार्यरत हैं। इसमें से बृहस्पतिवार को 584 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इससे पहले धरवेंदर सहित अन्य छह कर्मचारी नेताओं की सेवा बीते सप्ताह खत्म कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कुल 591 लोगों को एनएचएम से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि 87 लोगों को अब तक बहाल रखा गया है।
विज्ञापन


अब और बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं
हड़ताल के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं न मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी लगातार देखने को मिली। अब शासन स्तर से आदेश के बाद एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी संख्या में बर्खास्त कर दिया गया। ऐसे में लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिताएं और बढ़ गई हैं। उधर सिविल अस्पताल में लगातार मातृत्व सेवाओं के लिए चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में कार्यरत स्टाफ का कहना है कि वह एक वर्किंग शिफ्ट में कई स्तर पर काम कर रहे हैं। प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण लगातार घटती जा रही है। उधर, डिलीवरी संख्या भी बीते एक सप्ताह से काफी कम हुई है। मंगलवार को अस्पताल में केवल 20 डिलीवरी ही हुई। बुधवार को यह आंकड़ा 19 डिलीवरी का रहा। बृहस्पतिवार शाम तक केवल 2 ही डिलीवरी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल में शामिल एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश थे। विभाग को ऐसे 591 कर्मचारियों की जानकारी थी। इसमें से सात कर्मचारी नेताओं की सेवा पहले ही समाप्त की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ऐसे 584 कर्मचारियों की सेवा भी समाप्त कर दी गई है।

- डॉ. गुलशन अरोड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कुल कर्मचारियों में से केवल 591 की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इधर, एनएचएम कर्मी भी बड़े पैमाने पर जारी हड़ताल को तेज करेंगे। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बजाय कर्मचारी शोषण की नीति हानिकारक होगी।
- डॉ. धरवेंदर सिंह, जिला अध्यक्ष, एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed