फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पानी के टैंकर ने किशोर को कुचला, पुलिस पर पथराव

पानी के टैंकर ने किशोर को कुचला, पुलिस पर पथराव

Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर ने किशोर को कुचला, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
पानी के टैंकर ने किशोर को कुचला, पुलिस पर पथराव

फरीदाबाद। अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे 14 साल के राज सिंह को बजरंग चौक के पास एक पानी के टैंकर ने कुचल दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने टैंकर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मौके पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया और एक एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ जाम लगा रहे लोगों के खिलाफ पथराव व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी मामला दर्ज किया है।
एतमादपुर निवासी राज सिंह सोमवार रात को करीब 10 बजे अपने दो दोस्तों के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर से पैदल ही लौट रहा था। एनएचपीसी चौक से बजरंग चौक की तरफ जाने के दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने राज सिंह को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौक पर बने शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। किशोर के परिजनों को जब हादसे का पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने बजरंग चौक पर जाम लगा दिया। दुर्घटना और जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने शव को उठवाने के लिए एंबुलेंस भी मंगवा ली थी, लेकिन परिजनों ने टैंकर चालक के गिरफ्तार नहीं होने तक शव नहीं उठाने और जाम नहीं खोलने की बात कही। इस पर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक होने लगी, जिस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों को उग्र होते देख मौके पर और पुलिस बल बुलवाया गया। इस दौरान पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। बाद में पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को टैंकर चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पानी के टैंकर को कब्जे में ले लिया है। सराय ख्वाजा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जाम लगा रहे लोगों के खिलाफ भी पथराव व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed