फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वाहन चालकों को हुई परेशानी...बेरोजगारों की जेब गरम कर गया बरसात का पानी

वाहन चालकों को हुई परेशानी...बेरोजगारों की जेब गरम कर गया बरसात का पानी

Thu, 26 Jul 2018 08:56 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों को हुई परेशानी...बेरोजगारों की जेब गरम कर गया बरसात का पानी
20 रुपये में धक्का लगवाइये और 300 में गाड़ी निकलवाइये
विज्ञापन

- जलभराव के बीच बंद हुए वाहनों के लिए स्थानीय बच्चों और लोगों ने निकाला समाधान

संजय शिशौदिया
फरीदाबाद। झमाझम बरसात से हुए जलभराव में वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी लेकिन कुछ युवकों और बच्चों ने गाड़ियों को पानी में से निकालने के लिए कुछ धनराशि लेकर मदद का हाथ बढ़ाया। दरअसल, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में इस कदर जलभराव था कि यहां बाइक, कार, एसयूवी और बस तक बीच पानी में ही बंद हो गईं। इन वाहनों को निकालने के लिए एक युवक यहां अपना ट्रैक्टर ले आया। उसने एक वाहन को निकालने के लिए 300 रुपये का रेट भी तय कर दिया। उसने कई गाड़ियां ऐसे ही धनराशि लेकर पानी में से निकालीं।
इसके बाद चालक अपना ट्रैक्टर लेकर वहीं खड़ा हो गया। जरा ही देर में एक बस आई और अंडरपास के बीच में ही बंद हो गई। ट्रैक्टर चालक ने इस बस को भी 300 रुपये लेकर बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद एक स्कूल बस बीच पानी में बंद हो गई। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नारायणा ई-टेक्नो स्कूल की इस बस में आर्यन नामक एक छोटा बच्चा भी फंस गया था। ट्रैक्टर चालक ने इस बस को भी निकाला।
विज्ञापन

अंडरपास में फंसे वाहनों को निकालने के लिए आसपास के कुछ बच्चे भी वहां आ गए। 20-20 रुपये लेकर यह बच्चे जलभराव में फंसे वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकलवाने लगे। पानी भर जाने से बंद हुए वाहनों को बाहर निकाले गए वाहनों की लंबी कतार लगी तो कुछ मिस्त्री भी अपने औजार लेकर यहां पहुंच गए। इसके बाद शुरू हुआ बंद वाहनों को स्टार्ट करने का काम। कार के बोनट और दुपहियों के कार्बोरेटर सड़क किनारे ही दुरुस्त किए जाने लगे। मुंहमांगी रकम के बदले वाहन स्टार्ट किए गए। दोपहर तक इस अंडरपास के बाहर मिस्त्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed