फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं देने की कवायद शुरू

नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं देने की कवायद शुरू

Tue, 17 Jul 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं देने की कवायद शुरू
लोगों को 151 और नई सरकारी सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नागरिकों को जल्द ही 151 और नई सरकारी सेवाएं ऑनलाइन मिलने लगेंगी। सरकार अभी तक 17 नागरिक सेवाएं और 58 उपसेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध करा रही थी। अब ऑनलाइन सेवाओं की संख्या अब 209 हो जाएगी। यह सेवाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई जाएं इसके लिए इनको मैन्युअल तरीके से करने पर रोक लगा दी गई है।
निगम चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 25 सेवाएं ऑनलाइन की थीं। इनमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, विभिन्न प्रकार के कारोबार लाइसेंस, सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग, गऊशाला का लाइसेंस, मांस विक्रय-आयात का लाइसेंस, रेहड़ी का लाइसेंस आदि प्रमुख सेवाएं थीं। यह सभी सेवाएं नागरिक सेवा केंद्र और नगर निगम में ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन सेवाओं में विस्तार करते हुए सरकार ने 17 नई ऑनलाइन सेवाएं शामिल की हैं। इन 17 सेवाओं में नागरिकों को 151 उप सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के डायरेक्टर जनरल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। अभी तक मैन्यूअल ढंग से दी जा रही इन सेवाओं को अब ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह हैं नई 17 ऑनलाइन सेवाएं
डीआर भास्कर ने बताया कि नई ऑनलाइन सेवाओं में कारोबार लाइसेंस, कराधान-भुगतान, समाज सेवा के कार्यों के आवेदन शामिल किए गए हैं। इनमें पान विक्रय लाइसेंस, बर्फ-आइसक्रीम बनाने का लाइसेंस, बर्फ-आइसक्रीम विक्रय लाइसेंस, जॉब पोर्टर का लाइसेंस, प्याऊ स्थापना और संचालन का परमीशन, फल-सब्जी और गन्ने की बिक्री का लाइसेंस, म्युनिसिपल धोबी घाट का लाइसेंस, साइकिल रिक्शा लाइसेंस, सामुदायिक केंद्र की जमानत राशि की वापसी, चेंज ऑफ लैंड यूज, अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के लिए कंपोजिशन चार्ज का भुगतान, पानी-सीवर कनेक्शन और बिलिंग (यह सुविधा फिलहाल फरीदाबाद और गुरुग्राम में मिलेगी), रेंट और लीज, संचार केबल बिछाने और डिश एंटिना लगाने की परमीशन, गृह कर और सेल्फ असेसमेंट और हॉकर लाइसेंस। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के आदेश के मुताबिक इन सेवाओं के लिए अब ऑफलाइन यानी कागज पर आवेदन नहीं लिए जाएंगे, यह व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed