{"_id":"59aad31f4f1c1b04278b4e52","slug":"51504367391-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड में बनेगा 66 केवी का बिजली सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड में बनेगा 66 केवी का बिजली सब स्टेशन
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूरजकुंड में बनेगा 66 केवी का बिजली सब स्टेशन
फरीदाबाद। बिजली का ओवरलोड होने के चलते उपभोक्ताओं को बिजली की कटौती झेलनी पड़ती है। अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए औद्योगिक सिटी को सूरजकुंड क्षेत्र में जल्द ही 66 केवी का बिजली सब स्टेशन मिलने वाला है। नगर निगम ने इसके लिए जमीन आवंटन का काम शुरू कर दिया है। प्रस्तावित 66 केवी के बिजली स्टेशन से करीब एक लाख लोगों को बिजली सुविधा देने की तैयारी हो रही है। इस पर करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए है। बिजली निगम की मानें तो नगर निगम से जमीन प्राप्त होते ही एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
दरअसल, सूरजकुंड क्षेत्र में बिजली का लोड अधिक होने के कारण बिजली आपूर्ति में कई तरह की परेशानी आती है। ओवरलोड के चलते बिजली गुल रहने की समस्या सामने आती है। अब तक सेक्टर-46 एवं यूएसए बिजली सब स्टेशन से सूरजकुंड में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस सब स्टेशन बनने के बाद अन्य स्टेशन पर बिजली का भार कम हो जाएगा। इस सब स्टेशन को गैस आधारित तैयार करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से जमीन आवंटन के लिए प्रयास शुरू हो गए है।
वीआईपी क्षेत्र में शामिल हो रहा सूरजकुंड
बिजली निगम के अनुसार सूरजकुंड क्षेत्र वीआईपी क्षेत्र में शामिल होता जा रहा है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के अलावा अन्य कई कार्यक्रम होते रहते हैं। इन आयोजन के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। इस सब स्टेशन के निर्माण से सूरजकुंड क्षेत्र को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहेगी। हालांकि वर्तमान में अनंगपुर, लकड़पुर, दयालबाग, ग्रीन फील्ड कॉॅलोनी, इरोज सोसायटी को बिजली सुविधा देना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सूरजकुंड में 66 केवी का बिजली सब स्टेशन प्रस्तावित है। नगर निगम से जमीन मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। लोगों को बिजली सुविधा देने के लिए इसे तैयार किया जाना है।
-गुलशन नागपाल, एसई, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
66 केवी का बिजली सब स्टेशन तैयार करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से जमीन की मांग की है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जल्द ही जमीन आवंटन का काम किया जाएगा।
-डीआर भास्कर, मुख्य अभियंता, नगर निगम