फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   500 challan from today if found without mask at railway station

रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के मिले तो आज से 500 का चालान

Mon, 01 Nov 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
500 challan from today if found without mask at railway station
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क पहने पहुंचना यात्रियों को मंगलवार से महंगा पड़ सकता है। बिना मास्क मिलने पर 500 रुपये का चालान हो जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली पर बढ़ती भीड़ और कोरोना के मामलों की रोकथाम के लिए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह आदेश मुख्यालय से दिया गया है। कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका चालान किया जाए, साथ ही उन्हें मास्क पहनने के प्रति जागरूक भी किया जाए। यह अभियान जिले के ओल्ड फरीदाबाद समेत न्यू टाउन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी चलाया जाएगा। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में दूर-दराज तक जाने वाली करीब 40 ट्रेनों का ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन

इसके अलावा रोजाना तीन हजार के आसपास यात्री अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी त्योहारी सीजन चल रहा है। चार नवंबर को दिवाली है, इसके बाद भाई दूज, फिर छठ पूजा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर औसत से ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि त्योहार पर भीड़ जुटने से कहीं कोरोना के मामले न बढ़ने लगें इसलिए रेलवे ने कोरोना के बढ़ने वाले संभावित मामलों की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मंगलवार से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट
दीपावली और छठ को लेकर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता बढ़ा दी है। आरपीएफ थाना के कार्यवाहक प्रभारी स्वेत कमल ने बताया कि मौजूदा समय में ओल्ड फरीदाबाद, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ स्थित रेलवे स्टेशनों पर 45 आरपीएफ कर्मी व अधिकारी तैनात हैं। आरपीएफ कर्मी आठ घंटे की बजाय 12 घंटे तक ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed