फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 electric buses will be run on different routes in the city

Faridabad News: शहर में अलग-अलग रूटों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी

Wed, 25 Sep 2024 02:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
50 electric buses will be run on different routes in the city
फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट विभाग ने तैयार की योजना, प्रदूषण से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एफएमडीए के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट विभाग ने ई बसों को चलाने की परियोजना तैयार की है। पहले चरण में विभाग शहर के अलग-अलग रूटों पर 50 इलेक्ट्रिक बसों को चलाएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों को फरीदाबाद में चलाने की योजना बनाई गई थी लेकिन शहर में बसों का रूट प्लान और चार्जिंग स्टेशन तैयार न होने के कारण इस योजना को धरातल पर उतारने में देरी हुई है।
----

अभी तक चार्जिंग प्वाइंट के लिए नहीं बनी जगह
फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फरीदाबाद में पहले चरण में 10 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जानी थी। उसके लिए एफएमडीए को चार्जिंग प्वाइंट सहित अन्य वस्तुओं को निर्धारित करना था, लेकिन एफएमडीए के अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी तक इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए न तो चार्जिंग प्वाइंट बनाने की जगह निर्धारित की गई है और न ही रूट बनाया गया है।
विज्ञापन

----


ऑटो पर निर्भर हैं स्मार्ट सिटी के 25 लाख से अधिक लोग
स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक परिवहन के नाम पर 25 लाख से अधिक लोग केवल शेयरिंग सीएनजी ऑटो पर निर्भर हैं। परिवहन विभाग की ओर से कोई विशेष बस सेवा उपलब्ध नहीं है। सीएनजी ऑटो से निकलने वाला नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड और सल्फर डाई आक्साइड का धुआं जिले को प्रदूषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

प्रदूषण से मिलेगी राहत
ठंड का सीजन शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगता है। कई बार जिले के प्रदूषण का स्तर अति गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से फरीदाबाद देश से सबसे दूषित शहरों में टॉप पर रहता है। प्रदूषण का स्तर 300 को भी पार कर जाता है। ग्रैप की पाबंदियां भी प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहती है। इस कारण सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट सिटी में इलेक्ट्रिक बस चलाने का फैसला लिया है। यह बसें जिले के विभिन्न स्थानों के अलावा लंबी दूरी के लिए भी जाएंगी।


वर्जन
पीएम ई-बस सेवा योजना केंद्र सरकार की योजना है। केंद्र द्वारा ही बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। हमें केवल चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान तय करना है। चुनाव के बाद उस दिशा में भी कार्य किया जाएगा।- रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article